সপ্তম শ্ৰেণী হিন্দী অধ্যায় ১৩ – आओ बचायें धरती को – সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক প্ৰশ্নোত্তৰ | অসম জাতীয় বিদ্যালয় (AJB)

CLASS 7

Class 7 Hindi Chapter 13 आओ बचायें धरती को Solutions | AJB Assam

সপ্তম শ্ৰেণী হিন্দী অধ্যায় ১৩ – आओ बचायें धरती को সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক প্ৰশ্নোত্তৰ আৰু সমাধান (AJB Assam)

সপ্তম শ্ৰেণীৰ হিন্দী (Hindi) পাঠ্যক্ৰমৰ ত্ৰয়োদশ অধ্যায় ‘आओ बचायें धरती को’ পৰিৱেশ সচেতনতাৰ ওপৰত আধাৰিত এখন অতি গুৰুত্বপূৰ্ণ আৰু শিক্ষামূলক পাঠ। অসম জাতীয় বিদ্যালয়ৰ (AJB) শেহতীয়া নতুন পাঠ্যক্ৰমৰ আধাৰত এই অধ্যায়ৰ সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক প্ৰশ্নোত্তৰ (Class 7 Hindi Chapter 13 Textual Question Answer) প্ৰস্তুত কৰা হৈছে। এই বিশেষ সংকলনটিত পাঠভিত্তিক চমু প্ৰশ্ন, দীঘলীয়া প্ৰশ্ন, ব্যাকৰণ, অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন (Additional Questions) আৰু বহু-বিকল্পী প্ৰশ্ন (MCQs) অন্তৰ্ভুক্ত কৰা হৈছে। অস্পীন একেডেমী (Ospin Academy) ত এই সমাধানসমূহ অতি সহজ আৰু নিৰ্ভুলভাৱে উপলব্ধ কৰোৱা হৈছে যাতে ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলে ঘৰতে বহি সুন্দৰভাৱে অনুশীলন কৰিব পাৰে।

‘आओ बचायें धरती को’ নামৰ এই পাঠটিত প্ৰকৃতিৰ সুৰক্ষা, পৰিৱেশ প্ৰদূষণ ৰোধ আৰু আমাৰ ধুনীয়া পৃথিৱীখনক ৰক্ষা কৰাৰ গুৰুত্বৰ বিষয়ে এক সুন্দৰ বাৰ্তা দাঙি ধৰা হৈছে। ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলৰ বাবে এই পাঠৰ মূল ভাৱ, শব্দাৰ্থ আৰু তাৎপৰ্য বুজি পোৱাটো অতি প্ৰয়োজনীয়। আমাৰ এই পাঠ্যভিত্তিক সমাধানত কেৱল পাঠ্যপুথিৰ অনুশীলনীৰ প্ৰশ্নসমূহেই নহয়, বৰঞ্চ পৰীক্ষাত আহিব পৰা অতিৰিক্ত গুৰুত্বপূৰ্ণ প্ৰশ্ন-উত্তৰসমূহো সামৰি লোৱা হৈছে।

অধিক বিনামূলীয়া Notes আৰু PDFৰ বাবে আমাৰ App টো ডাউনলোড কৰক:
Download EduAssam Solution App Click Here to Get Free Notes & Previous Papers

এই পাঠ্যভিত্তিক সমাধানৰ পৰা আপুনি কি কি শিকিব আৰু পাব:

  • পাঠটোৰ মূল ভাৱ, পৰিৱেশ সুৰক্ষা আৰু পৃথিৱীক বচাবলৈ ল’বলগীয়া পদক্ষেপৰ স্পষ্ট বিশ্লেষণ।
  • শব্দাৰ্থ, চমু আৰু দীঘলীয়া প্ৰশ্নৰ পৰীক্ষাত লিখিব পৰা নিৰ্দোষ উত্তৰ।
  • পাঠভিত্তিক ব্যাকৰণ, বাক্য ৰচনা, সমাৰ্থক আৰু বিপৰীত শব্দৰ সঠিক জ্ঞান।
  • পৰীক্ষাৰ বাবে প্ৰয়োজনীয় অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন (Additional Questions) আৰু তাৰ উত্তৰ।
  • নতুন আৰ্হি অনুসৰি গুৰুত্বপূৰ্ণ বহু-বিকল্পী প্ৰশ্নৰ (MCQs) সম্পূৰ্ণ সমাধান।

অস্পীন একেডেমীৰ এই প্ৰশ্নোত্তৰসমূহৰ বিশেষ সুবিধা:

  • শেহতীয়া AJB নতুন পাঠ্যক্ৰমৰ আধাৰত প্ৰস্তুত কৰা সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক সমাধান।
  • ১০০% নিৰ্ভুল আৰু ছাত্ৰ-ছাত্ৰীয়ে সহজে বুজিব পৰাকৈ সৰল ভাষাত যুগুতোৱা উন্নত মানৰ নোটছ (Class 7 Hindi Notes)।
  • পৰীক্ষাৰ পূৰ্বে দ্ৰুত ৰিভিজনৰ (Quick Revision) বাবে বিশেষভাৱে প্ৰস্তুত কৰা সহজ-সৰল উত্তৰ।
  • হিন্দী ভাষাৰ ভয় দূৰ কৰি বিষয়টোৰ প্ৰতি আগ্ৰহ বঢ়াবলৈ ব্যৱহাৰিক উদাহৰণৰ সহায়ত বুজোৱা সমাধান।

ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলৰ শৈক্ষিক উত্তৰণৰ প্ৰতি লক্ষ্য ৰাখি অস্পীন একেডেমীয়ে এই বিশেষ পাঠ্যভিত্তিক সমাধান আগবঢ়াইছে। আপোনাৰ পৰীক্ষাৰ প্ৰস্তুতি এতিয়াই আৰম্ভ কৰক আৰু হিন্দী বিষয়ত সৰ্বোচ্চ নম্বৰ লাভ কৰাৰ দিশত আগবাঢ়ক।

Vibrant Note Box
Buy Printable PDF
Class 7 Hindi (हिन्दी) Textbook Solutions & MCQs | AJB New Syllabus
Original price was: ₹199.00.Current price is: ₹49.00.

New Updated Version!

According to Latest AJB New Syllabus & Updated Book

Get comprehensive preparation for Class 7 Hindi (हिन्दी) with this complete Textual Solution & MCQs package.
Includes Chapter-wise textbook solutions, additional Q&A, and MCQs precisely structured as per the latest Assam Jatiya Bidyalay (AJB) syllabus and new version of the book.
Perfect for building a strong foundation and mastering your school assessments! Download as an easy-to-use ZIP file.

Vibrant Note Box
Chapter 13 आओ, बचायें धरती को

 AJB Class 7: Hindi

Lesson-13                                                   Ospin Academy

आओ, बचायें धरती को

Texual Solutions

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो :

i) प्रभात मानसी के घर क्यों आता है?

उत्तरः रंगाली बिहू के अवसर पर प्रभात अपने गाँव जाने वाला है, अतः वह मानसी को बिहू पर्व की शुभकामनाएँ देने और उससे विदाई लेने के लिए उसके घर आता है।

ii) प्रभात जब मानसी के घर पहुँचता है तब मानसी क्या कर रही थी ?

उत्तरः जिस समय प्रभात मानसी के घर पहुँचता है, उस समय मानसी अखबार (समाचार-पत्र) पढ़ रही थी।

iii) वायुमंडल की पाँचों परतें क्या-क्या हैं?

उत्तरः वायुमंडल मुख्य रूप से पाँच परतों में बँटा हुआ है, जो इस प्रकार हैं- क्षोभ मंडल, समताप मंडल, ओजोन मंडल, आयन मंडल तथा बहिर्मंडल।

iv) प्रदूषण को हम किस तरह रोक सकते हैं ?

उत्तरः अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर, अपने घर और आस-पड़ोस को स्वच्छ रखकर तथा विद्यालय के चारों ओर सफाई का ध्यान रखकर हम प्रदूषण को अवश्य रोक सकते हैं।

v) प्रस्तुत पाठ में कितने प्रदूषणों की बातें की गयी हैं? वे क्या-क्या है ?

उत्तरः इस पाठ में मुख्य रूप से चार प्रकार के प्रदूषणों की चर्चा की गई है। ये हैं- भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण।

vi) वैज्ञानिकों ने मानसिक तनावों का मुख्य कारण क्या बताया है?

उत्तरः वैज्ञानिकों के अनुसार मनुष्यों में बढ़ते मानसिक तनाव का सबसे बड़ा कारण प्रकृति के संतुलन का बिगड़ना है।

vii) प्रदूषण के बारे में किसने अखबार में महत्वपूर्ण लेख लिखा है?

उत्तरः समाचार-पत्र में प्रदूषण के विषय पर ‘श्री हरचरण लाल शमी जी’ ने एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण लेख लिखा है।

viii) प्रभात और मानसी का साथ देने में कौन तैयार हैं और क्यों ?

उत्तरः प्रभात और मानसी की इस मुहिम में साथ देने के लिए ‘तोता’ भी तैयार है, क्योंकि उसे भी जीवन जीने के लिए इसी धरती पर रहना है।

ix) प्रभात, मानसी और तोता एक-साथ कौन-सी शपथ लेते है?

उत्तरः प्रभात, मानसी तथा तोता तीनों मिलकर एक साथ यह प्रतिज्ञा करते हैं- ‘न रहेगी धरती, तो न रहेंगे हम, आओ भाइयो, आओ बहनो, वृक्ष लगाओ, धरती बचाओ, आज समय बहुत है कम, न रहेगी धरती, तो न रहेंगे हम।’

2. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग करोः

संतुलन, प्रदूषण, हरियाली, आबादी, अन्तरिक्ष, विरासत, पास-पड़ोस, साफ-सुथड़ा।

उत्तरः

संतुलन : लगातार पेड़ों की कटाई से प्रकृति अपना संतुलन खोती जा रही है।

प्रदूषण : वर्तमान समय में प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है।

हरियाली : गाँवों में चारों ओर जहाँ तक नज़र जाए, हरियाली ही दिखाई देती है।

आबादी : बढ़ती हुई आबादी भी बड़े पैमाने पर गंदगी फैलाने का एक मुख्य कारण है।

अन्तरिक्ष : भारत की बेटी कल्पना चावला ने अन्तरिक्ष की सफल उड़ान भरी थी।

विरासत : यह स्वच्छ पर्यावरण हमें प्रकृति से विरासत के रूप में प्राप्त हुआ है।

पास-पड़ोस : हमें अपने घर के साथ-साथ अपने पास-पड़ोस को भी गंदगी से बचाना चाहिए।

साफ-सुथरा : स्वयं को और अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है।

3. व्याख्यामूलक प्रश्न

क) ‘दरअसल बिहु का असली मजा तो गाँव में मिलता हैं।’

i) प्रस्तुत पंक्ति को किसने कब कहाँ ?

उत्तरः यह वाक्य मानसी ने उस समय कहा था, जब प्रभात उसे बिहू पर्व की शुभकामनाएँ देने के लिए उसके घर आया था।

ii) ‘असली मजा’ गाँव में ही क्यों मिलता है?

उत्तरः गाँवों का प्राकृतिक सौंदर्य, दूर-दूर तक फैली हरियाली, घास के मैदान, नदियाँ, झरने, पर्वत और पक्षियों का मधुर कलरव मन की सारी थकान और तनाव मिटा देते हैं। वहाँ का स्वच्छ और शांत वातावरण जीवन को आनंद से भर देता है, इसीलिए बिहू का वास्तविक मज़ा गाँवों में ही आता है।

iii) उपर्युक्त पंक्ति किस पाठ से उद्धत है?

उत्तरः यह पंक्ति हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखें (तीसरा भाग)’ के तेरहवें पाठ ‘आओ, बचायें धरती को’ से ली गई है।

iv) शहर में क्यों असली मजा नहीं मिलती ?

उत्तरः शहरों में फैली गंदगी, वाहनों का धुआँ, बदबू और दिन-रात होने वाले गाड़ियों के शोर-शराबे से वातावरण पूरी तरह प्रदूषित और असंतुलित रहता है, इसलिए वहाँ बिहू का सच्चा आनंद नहीं मिल पाता है।

ख) ‘एक दिन ऐसा आयेगा कि गाँव के लोग फिर से गाँव की और चलने लगेंगे।’

i) यह किसकी उक्ति है?

उत्तरः यह पंक्ति हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखें (तीसरा भाग)’ के तेरहवें पाठ ‘आओ, बचायें धरती को’ से उद्धृत है। यह कथन मानसी द्वारा कहा गया है।

ii) ‘गाँव के लोग फिर से गाँव चलने लगेंगे’ का क्या मतलब है?

उत्तरः मानसी के कहने का तात्पर्य यह है कि शहरी जीवन के शोर-शराबे, धुएँ, गंदगी और प्रदूषण से लोग एक दिन बुरी तरह ऊब जाएँगे। दूषित हवा के कारण जब साँस लेना भी मुश्किल हो जाएगा, तब सुख-शांति की तलाश में शहर में आए लोग वापस अपने गाँवों की ओर लौटने पर मजबूर हो जाएँगे।

iii) इस पर तोते का क्या विचार हैं?

उत्तरः मानसी की बात का समर्थन करते हुए तोते ने अपने विचार प्रकट किए और कहा, “दीदी, आपने बिल्कुल सही कहा। यहाँ के प्रदूषण में मेरा भी दम घुटता है। पेड़ों को काटकर बन रही बड़ी-बड़ी इमारतों के कारण अब तो हमारे पक्षी साथियों ने भी शहर आना बंद कर दिया है।”

ग) ‘वह दिन दूर नहीं जब धरती से जीवन लुप्त हो जायेगा।’

i) यह आशंका किसने व्यक्त की है?

उत्तरः यह पंक्ति हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखें (तीसरा भाग)’ के तेरहवें पाठ ‘आओ, बचायें धरती को’ से ली गई है। धरती से जीवन समाप्त होने की यह आशंका मानसी ने व्यक्त की है।

ii) ‘वह दिन दूर नहीं’ से किस दिन के बारे में बताया गया है ?

उत्तरः इस पंक्ति में उस भयानक भविष्य की ओर संकेत किया गया है जब पृथ्वी से पेड़-पौधे और हरियाली पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। चारों ओर केवल गंदगी फैल जाएगी, जिससे जीवों को प्राणवायु नहीं मिलेगी और दम घुटने से पृथ्वी जीव-विहीन हो जाएगी।

iii) ‘धरती से जीवन लुप्त हो जायेगा’ का मतलब क्या है ? लेखक इसके माध्यम से क्या बताना चाहते हैं?

उत्तरः इसका तात्पर्य यह है कि वनों के विनाश से ऑक्सीजन की भारी कमी हो जाएगी, जिसके बिना जीवन का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। इसके माध्यम से लेखक यह संदेश देना चाहते हैं कि अभी भी वक्त है, हमें पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए तुरंत जागरूक होकर प्रयास करने चाहिए, तभी जाकर कोई सकारात्मक परिणाम मिल सकेगा।

iv) लेखक ने प्रस्तुत लेख में कितने प्रकार के प्रदूषणों के बारें में उल्लेख किया है?

उत्तरः प्रस्तुत पाठ में लेखक ने मुख्य रूप से चार प्रकार के प्रदूषणों का वर्णन किया है। ये हैं- भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण।

घ) ‘हमारा पर्यावरण ही हमारा रक्षा कवच है।’

i) उपर्युक्त पंक्ति का अर्थ समझाकर लिखो।

उत्तरः इस वाक्य का अर्थ यह है कि हमारा जीवन इसी पर्यावरण के बलबूते सुरक्षित है और यह ढाल की तरह हमारी रक्षा करता है। इसलिए हमें पेड़ों को कटने से बचाना चाहिए और नए पेड़ लगाने चाहिए। पर्यावरण की रक्षा करने का सीधा सा अर्थ है कि हम अपने ही जीवन की रक्षा कर रहे हैं।

ii) पर्यावरण की रक्षा का दायित्व किस पर हैं?

उत्तरः पर्यावरण को बचाने की पूरी जिम्मेदारी हम मनुष्यों पर ही है। इसे हम दो तरह से निभा सकते हैं— पहला, हम स्वयं गंदगी न फैलाएँ और दूसरा, साफ-सफाई के कार्यों में अपना सहयोग दें। इसके अलावा अपने घर, विद्यालय और आस-पड़ोस को स्वच्छ रखकर तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम प्रदूषण को रोक सकते हैं।

iii) पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हम किस प्रकार सहयोग दे सकते हैं?

उत्तरः प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए हमें जन-जन को जागरूक करना होगा और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण का कार्य करना होगा। चूँकि यह पर्यावरण हमारा रक्षा कवच है और हमें विरासत में मिला है, अतः इसकी सुरक्षा के प्रति सजग रहकर ही हम प्रदूषण को रोकने में अपना सच्चा सहयोग दे सकते हैं।

4. (क) निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो :

दोस्त, पानी, हवा, तोता, विद्यार्थी, अखबार, मुबारक, स्वच्छन्द परिवेश, अकस्मात, सारांश, ध्वनि, मुश्किल, पीड़ा, कवच, विद्यालय, नदी, पहाड़।

उत्तरः

दोस्त : मित्र, सखा, साथी, सहचर।

पानी : नीर, जल, वारि, सलिल।

हवा : वायु, पवन, मारुत, समीर।

तोता : शुक, सुग्गा, कीर।

विद्यार्थी : छात्र, शिष्य, शिक्षार्थी।

अखबार : समाचार-पत्र, खबर।

मुबारक : शुभकामना, बधाई।

परिवेश : वातावरण, माहौल।

अकस्मात : अचानक, हठात्, एकाएक।

सारांश : मुख्य अंश, सारभाग, निचोड़।

ध्वनि : आवाज़, शब्द, स्वर।

मुश्किल : कठिन, दुसाध्य, जटिल।

पीड़ा : कष्ट, वेदना, व्यथा।

कवच : ताबीज, ढाल।

विद्यालय : पाठशाला, विद्यापीठ।

नदी : सरिता, तटिनी, तरंगिणी।

पहाड़ : पर्वत, गिरि, भूधर, अचल।

8. (ख) निम्नलिखित शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखो :

संतुलन, रफतार, शुभ, स्वाधीन, स्वार्थ, भविष्य, मुख्य, सहयोग, सफाई, प्रत्यक्ष ।

उत्तर:

संतुलन – असंतुलन

रफ्तार – मंद गति

शुभ – अशुभ

स्वाधीन – पराधीन

स्वार्थ – निस्वार्थ (या परमार्थ)

भविष्य – भूत

मुख्य – गौण

सहयोग – असहयोग

सफाई – गंदगी

प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष (या परोक्ष)

8. (ग) निम्नलिखित शब्दों के वचन परिवर्तन करोः

लता, सेना, चुहिया, छात्र, प्रजा, मिठाई, टोपी, पत्ता, आदमी, पिता।

उत्तर:

लता – लताएँ

सेना – सेनागण

चुहिया – चुहियाँ

छात्र – छात्रगण

प्रजा – प्रजागण

मिठाई – मिठाइयाँ

टोपी – टोपियाँ

पत्ता – पत्ते

आदमी – आदमियों

पिता – पितागण

Vibrant Note Box
Note – If you find any mistakes in this chapter, please let us know or correct them yourself while reading. Thank you!
সপ্তম শ্ৰেণী হিন্দী অধ্যায় ১৩ (आओ बचायें धरती को) – সঘনাই সোধা প্ৰশ্ন (FAQs)
সপ্তম শ্ৰেণীৰ হিন্দীৰ ত্ৰয়োদশ অধ্যায়টোৰ নাম কি?
সপ্তম শ্ৰেণীৰ হিন্দীৰ ত্ৰয়োদশ অধ্যায়টোৰ নাম হ’ল ‘आओ बचायें धरती को’। এই পাঠটিত পৃথিৱীখনক প্ৰদূষণৰ পৰা ৰক্ষা কৰা আৰু পৰিৱেশ সংৰক্ষণৰ গুৰুত্বৰ কথা কোৱা হৈছে।
এই পাঠ্যভিত্তিক সমাধানত (Textual Solutions) কি কি অন্তৰ্ভুক্ত আছে?
ইয়াত মূল পাঠ্যপুথিৰ অনুশীলনীৰ সকলো প্ৰশ্নোত্তৰ, ব্যাকৰণ, পৰীক্ষাৰ বাবে প্ৰয়োজনীয় অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন আৰু বহু-বিকল্পী প্ৰশ্ন (MCQs) অন্তৰ্ভুক্ত কৰা হৈছে।
এই সমাধানসমূহ AJB ৰ নতুন পাঠ্যক্ৰমৰ আধাৰত প্ৰস্তুত কৰা হৈছেনে?
হয়, এই সকলোবোৰ সমল অসম জাতীয় বিদ্যালয়ৰ (AJB) শেহতীয়া নতুন পাঠ্যক্ৰম আৰু নিৰ্দেশনা অনুসৰি প্ৰস্তুত কৰা হৈছে।
পৰীক্ষাৰ বাবে অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন আৰু MCQs পঢ়াটো প্ৰয়োজনীয়নে?
হয়, পাঠটোৰ ওপৰত স্পষ্ট ধাৰণা ল’বলৈ আৰু পৰীক্ষাত সৰ্বোচ্চ নম্বৰ লাভ কৰিবলৈ অনুশীলনীৰ লগতে অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন আৰু MCQ সমাধান কৰাটো অতি প্ৰয়োজনীয়।

EduAssam Solution App

Your complete digital learning solution.

Free Notes Mock Tests Q-Bank
Download Now
10k+ Students

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Scroll to Top