Class 7 Hindi Chapter 1 हम प्रभात की नई किरण हैं Solutions | AJB Assam
সপ্তম শ্ৰেণী হিন্দী অধ্যায় ১ – हम प्रभात की नई किरण हैं সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক প্ৰশ্নোত্তৰ আৰু সমাধান (AJB Assam)
সপ্তম শ্ৰেণীৰ হিন্দী (Hindi) পাঠ্যক্ৰমৰ প্ৰথম অধ্যায় ‘हम प्रभात की नई किरण हैं’ এখন অতি সুন্দৰ আৰু অনুপ্ৰেৰণামূলক কবিতা। অসম জাতীয় বিদ্যালয়ৰ (AJB) শেহতীয়া নতুন পাঠ্যক্ৰমৰ আধাৰত এই অধ্যায়ৰ সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক প্ৰশ্নোত্তৰ (Class 7 Hindi Chapter 1 Textual Question Answer) প্ৰস্তুত কৰা হৈছে। এই বিশেষ সংকলনটিত পাঠভিত্তিক চমু প্ৰশ্ন, দীঘলীয়া প্ৰশ্ন, ব্যাকৰণ, অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন (Additional Questions) আৰু বহু-বিকল্পী প্ৰশ্ন (MCQs) অন্তৰ্ভুক্ত কৰা হৈছে। অস্পীন একেডেমী (Ospin Academy) ত এই সমাধানসমূহ অতি সহজ আৰু নিৰ্ভুলভাৱে উপলব্ধ কৰোৱা হৈছে যাতে ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলে ঘৰতে বহি সুন্দৰভাৱে অনুশীলন কৰিব পাৰে।
‘हम प्रभात की नई किरण हैं’ নামৰ এই কবিতাটিত নতুন প্ৰজন্মৰ আশা, উৎসাহ, সাহস আৰু দেশৰ প্ৰতি থকা দায়িত্ববোধৰ এক মনোৰম বৰ্ণনা দাঙি ধৰা হৈছে। ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলৰ বাবে এই কবিতাটিৰ মূল ভাৱ, শব্দাৰ্থ আৰু তাৎপৰ্য বুজি পোৱাটো অতি প্ৰয়োজনীয়। আমাৰ এই পাঠ্যভিত্তিক সমাধানত কেৱল পাঠ্যপুথিৰ অনুশীলনীৰ প্ৰশ্নসমূহেই নহয়, বৰঞ্চ পৰীক্ষাত আহিব পৰা অতিৰিক্ত গুৰুত্বপূৰ্ণ প্ৰশ্ন-উত্তৰসমূহো সামৰি লোৱা হৈছে।
এই পাঠ্যভিত্তিক সমাধানৰ পৰা আপুনি কি কি শিকিব আৰু পাব:
- কবিতাটিৰ মূল ভাৱ, নতুন প্ৰজন্মৰ আশা-আকাংক্ষা আৰু দেশপ্ৰেমৰ স্পষ্ট বিশ্লেষণ।
- শব্দাৰ্থ, চমু আৰু দীঘলীয়া প্ৰশ্নৰ পৰীক্ষাত লিখিব পৰা নিৰ্দোষ উত্তৰ।
- পাঠভিত্তিক ব্যাকৰণ, বাক্য ৰচনা, সমাৰ্থক আৰু বিপৰীত শব্দৰ সঠিক জ্ঞান।
- পৰীক্ষাৰ বাবে প্ৰয়োজনীয় অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন (Additional Questions) আৰু তাৰ উত্তৰ।
- নতুন আৰ্হি অনুসৰি গুৰুত্বপূৰ্ণ বহু-বিকল্পী প্ৰশ্নৰ (MCQs) সম্পূৰ্ণ সমাধান।
অস্পীন একেডেমীৰ এই প্ৰশ্নোত্তৰসমূহৰ বিশেষ সুবিধা:
- শেহতীয়া AJB নতুন পাঠ্যক্ৰমৰ আধাৰত প্ৰস্তুত কৰা সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক সমাধান।
- ১০০% নিৰ্ভুল আৰু ছাত্ৰ-ছাত্ৰীয়ে সহজে বুজিব পৰাকৈ সৰল ভাষাত যুগুতোৱা উন্নত মানৰ নোটছ (Class 7 Hindi Notes)।
- পৰীক্ষাৰ পূৰ্বে দ্ৰুত ৰিভিজনৰ (Quick Revision) বাবে বিশেষভাৱে প্ৰস্তুত কৰা সহজ-সৰল উত্তৰ।
- হিন্দী ভাষাৰ ভয় দূৰ কৰি বিষয়টোৰ প্ৰতি আগ্ৰহ বঢ়াবলৈ ব্যৱহাৰিক উদাহৰণৰ সহায়ত বুজোৱা সমাধান।
ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলৰ শৈক্ষিক উত্তৰণৰ প্ৰতি লক্ষ্য ৰাখি অস্পীন একেডেমীয়ে এই বিশেষ পাঠ্যভিত্তিক সমাধান আগবঢ়াইছে। আপোনাৰ পৰীক্ষাৰ প্ৰস্তুতি এতিয়াই আৰম্ভ কৰক আৰু হিন্দী বিষয়ত সৰ্বোচ্চ নম্বৰ লাভ কৰাৰ দিশত আগবাঢ়ক।
Class 7 Hindi (हिन्दी) Textbook Solutions & MCQs | AJB New Syllabus
New Updated Version!
According to Latest AJB New Syllabus & Updated Book
Get comprehensive preparation for Class 7 Hindi (हिन्दी) with this complete Textual Solution & MCQs package.
Includes Chapter-wise textbook solutions, additional Q&A, and MCQs precisely structured as per the latest Assam Jatiya Bidyalay (AJB) syllabus and new version of the book.
Perfect for building a strong foundation and mastering your school assessments! Download as an easy-to-use ZIP file.
AJB Class 7: Hindi
हम प्रभात की नई किरण हैं
Texual Solutions
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखो :
i) प्रभात की नई किरण कौन हैं?
उत्तरः प्रस्तुत कविता में कवि ने हमारे देश के बालक-बालिकाओं को प्रभात की नूतन किरण माना है।
ii) प्रताप और शिवा कौन थे? इनसे हम कौन-सी प्रेरणा लेते है?
उत्तरः महाराणा प्रताप मेवाड़ के शासक थे तथा वीर शिवाजी महाराष्ट्र के नरेश थे। हम इनसे यह सीख ग्रहण करते हैं कि अपनी जन्मभूमि की हिफाजत के लिए इनके द्वारा दिए गए बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए। अपनी जान की परवाह किए बिना ही इन्होंने मातृभूमि की हिफाजत की थी।
iii) प्रस्तुत कविता मूल उद्देश्य क्या हैं?
उत्तरः इस कविता का मुख्य उद्देश्य भारत के नवयुवकों में देशप्रेम और जागृति पैदा करना है।
iv) प्रस्तुत कविता से हमें क्या सीख मिलती हैं ?
उत्तरः इस कविता के माध्यम से हमें यह शिक्षा प्राप्त होती है कि अपनी जन्मभूमि की हिफाजत हेतु कभी भी अपने कदम पीछे नहीं खींचने चाहिए।
2. व्याख्यामूलक प्रश्न :
क) ‘हम प्रहरी ऊँचे हिमगिरि के।
सुरभि स्वर्ग की लेते हैं।।’
i) यह पद्यांश किस कविता से उधृत है? इसके कवि कौन हैं ?
उत्तरः प्रसंग- दिया गया काव्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखे’ भाग तीन के अंतर्गत संकलित कविता ‘हम प्रभात की नई किरण हैं’ से लिया गया है, जिसके रचयिता ‘रामधारी सिंह दिनकर’ जी हैं।
व्याख्या: हम (अर्थात हम भारत माता की संतानें) विशाल हिमालय के रक्षक हैं। उसकी सुरक्षा करना हमारा पुनीत धर्म और कर्तव्य है। इसी कारण हम ‘स्वर्ग की सुगंध’ अर्थात अपने राष्ट्र के भीतर आनंद के साथ सुख की अनुभूति करते हैं।
ii) कवि ने देश के बालक-बालिकायों को हिमगिरि के प्रहरी क्यों कहा हैं ?
उत्तरः प्रसंग- दिया गया काव्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखे’ भाग तीन के अंतर्गत संकलित कविता ‘हम प्रभात की नई किरण हैं’ से लिया गया है, जिसके रचयिता ‘रामधारी सिंह दिनकर’ जी हैं।
व्याख्या : यहाँ पर ‘हम’ शब्द का तात्पर्य हमारे राष्ट्र के हर एक बालक-बालिका से है। यहाँ रचनाकार ने हम समस्त बच्चों को हिमालय के रक्षक के तौर पर चित्रित किया है। इसकी वजह यह है कि इन्हीं बच्चों के बीच से भारत माता की हिफाजत के लिए सैनिक तैयार होते हैं, तथा अपनी जन्मभूमि की हिफाजत करते हुए वे स्वर्गिक आनंद का अनुभव करते हैं। इसी कारणवश कवि ने देश के बच्चों को हिमालय का पहरेदार बताया है।
iii) यहाँ स्वर्ग की सुरभि से क्या मतलब है?
उत्तरः प्रसंग- दिया गया काव्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखे’ भाग तीन के अंतर्गत संकलित कविता ‘हम प्रभात की नई किरण हैं’ से लिया गया है, जिसके रचयिता ‘रामधारी सिंह दिनकर’ जी हैं।
व्याख्या: यहाँ पर ‘स्वर्ग की सुरभि’ का तात्पर्य है, स्वर्ग के समान आनंदपूर्वक अपने वतन में निवास करना। और यह तभी मुमकिन है जब हमारा राष्ट्र सभी दिशाओं से महफूज रहे। हिफाजत हेतु सैनिकों की जरूरत होती है, जिसका निर्वहन करना हम समस्त भारतवासियों का दायित्व है।
ख) ‘हम नवीन भारत के सैनिक
धीर, वीर, गंभीर अचल।’
i) प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने भारतीय सैनिकों की प्रशंसा किस तरह से की है?’
उत्तरः प्रसंग- प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखे’ भाग तीन की ‘हम प्रभात की नई किरण हैं’ नामक कविता से संकलित हैं, जिसके कवि ‘रामधारी सिंह दिनकर’ जी हैं।
व्याख्या : इस पद्यांश में रचनाकार ने हमारे भारतीय जवानों की वंदना धीर, वीर, गंभीर और अचल कहकर की है। धीर का तात्पर्य धैर्यवान होना है, वीर का तात्पर्य वीरतापूर्ण कार्य से है, गंभीर का तात्पर्य उस विचारशीलता से है जिससे कार्य समझदारी से हो। अंततः कवि बताते हैं कि हमारे जवान हिमालय के समान स्थिर हैं। वे अपने फर्ज से विमुख होने वाले नहीं हैं। हर तरह के हालात में वे मजबूती से सामना करते हैं।
ii) कवि ने यहाँ भारत की गरिमा की रक्षा हेतु किसे प्रोत्साहित किया है?
उत्तरः प्रसंग- प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखे’ भाग तीन की ‘हम प्रभात की नई किरण हैं’ नामक कविता से संकलित हैं, जिसके कवि ‘रामधारी सिंह दिनकर’ जी हैं।
व्याख्या : यहाँ कवि ने भारत के गौरव की हिफाजत के लिए हमारे देश के बालक-बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया है। कवि का मानना है कि अपने राष्ट्र की हिफाजत के लिए हमें धीर, वीर, गंभीर और स्थिर बने रहना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे हिमालय पर्वत अडिग है।
iii) प्रस्तुत पद्यांश में कवि ने सैनिकों को कौन-से गुण धारण करने के लिये कहा है?
उत्तरः प्रसंग- प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘आओ हिन्दी सीखे’ भाग तीन की ‘हम प्रभात की नई किरण हैं’ नामक कविता से संकलित हैं, जिसके कवि ‘रामधारी सिंह दिनकर’ जी हैं।
व्याख्या : दिए गए काव्यांश में कवि ने जवानों को धीर (धैर्यशील) होने की सलाह दी है। वीर (बहादुरों) के समान दायित्व निभाने की बात कही है। गंभीर (सोच-विचार) रूप से अपने कर्त्तव्य मार्ग पर अग्रसर होने का आह्वान किया है। और अंत में अचल (अडिग) रहकर अपने वतन की खातिर जान कुर्बान करने का साहस रखने को कहा है।
4. कविता का मूलभाव सरल हिन्दी में लिखो।
उत्तरः कृपया कविता का सारांश देखें।
5. निम्नलिखित शब्दों से अलग-अलग वाक्य बनाओ :
दिन :…..…
कमल :…..…
दीन :…..…
कलम :…..…
अविरामः…..…
अंक:…..…
अभिराम :…..…
अंग :…..…
उत्तरः
दिन : आज मैं पूरा दिन काम में व्यस्त रहा।
दीन : सोहन विद्यालय का एक बहुत ही दीन छात्र है।
अविराम : हमें अपना कर्म अविराम गति से करते रहना चाहिए।
अभिराम : सुधा एक बहुत ही अभिराम बालिका है।
कमल : कमल का फूल कीचड़ में खिलता है।
कलम : हम सभी कलम के माध्यम से लिखते हैं।
अंकः बेसहारा बच्चों को अंक में भरना श्रेष्ठ मानव धर्म है।
अंग : मानव शरीर के सारे अंग बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।
6. आओ सीखे :
कविता में उल्लिखित नवीन गंभीर, वीर, धीर आदि शब्द संज्ञा के गुण, दोष, अवस्था सूचित करते हैं, अतः ये विशेषण हैं।
यहाँ कुछ संज्ञा शब्द से विशेषण बनाओ :
भारत, कुल, आत्मा, दया, प्यास, प्यार, स्वर्ग, राष्ट्र, इतिहास, मूल्य।
उत्तर:
भारत – भारतीय
कुल – कुलीन
आत्मा – आत्मीय
दया – दयालु
प्यास – प्यासा
प्यार – प्यारा
स्वर्ग – स्वर्गीय
राष्ट्र – राष्ट्रीय
इतिहास – ऐतिहासिक
मूल्य – मूल्यवान
7. निम्नलिखित शब्दों के समानार्थक शब्द लिखोः
प्रभात, धरणी, हिमगिरि, रखवाला, किरण, प्रहरी
उत्तरः
प्रभात – प्रातःकाल, सवेरा
रखवाला – आश्रय देनेवाला
धरणी – भूमि, धरती
किरण – रश्मि, अंशु
हिमगिरि – पर्वत, हिमालय
प्रहरी – पहरेदार, रक्षक




