SCERT Assam Class 8 Hindi Chapter 8 – “भारत दर्शन (डायरी के पन्नों से)” Summary & Solutions
SCERT Assam Class 8 Hindi (Pallav Bhag-III) Chapter 8 – “भारत दर्शन (डायरी के पन्नों से)” solutions are now available at Ospin Academy. We provide SCERT-based textbook solutions, multiple-choice questions (MCQs), and a complete chapter summary to help students with their exam preparation.
📖 अध्याय परिचय:
यह पाठ एक यात्रा वृत्तांत के रूप में भारत की विविधता, उसकी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करता है।
- भारत की प्राकृतिक सुंदरता: पहाड़, नदियाँ, समुद्र और रेगिस्तान।
- संस्कृति और परंपराएँ: विभिन्न राज्यों की कला, संगीत और त्योहार।
- यात्रा का महत्व: भारत की ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थलों का वर्णन।
📌 मुख्य विषय:
- भारत दर्शन का क्या अर्थ है?
- इस पाठ में कौन-कौन से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल वर्णित हैं?
- भारत की सांस्कृतिक विविधता को किस प्रकार दर्शाया गया है?
- यात्रा वृत्तांत के रूप में इस पाठ का क्या महत्व है?
📝 Ospin Academy कैसे मदद करता है?
- संपूर्ण समाधान: SCERT Assam Class 8 Hindi Chapter 8 के सभी उत्तर।
- MCQs और अतिरिक्त प्रश्न: परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न।
- सरल व्याख्या: समझने में आसान भाषा में समाधान।
- त्वरित पुनरावृत्ति नोट्स: परीक्षा से पहले पढ़ने के लिए संक्षिप्त नोट्स।
SCERT Assam Class 8 Hindi (Pallav Bhag-III) Chapter 8 – “भारत दर्शन (डायरी के पन्नों से)” के समाधान Ospin Academy पर उपलब्ध हैं। अभी पढ़ें और परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें!
Class 8 Hindi (Pallav Bhag-III) PDF Solutions 2025-26 | SCERT Assam
Download the Class 8 Hindi (Pallav Bhag-III) PDF with chapter-wise solutions, MCQs, and extra questions for SCERT Assam 2025-26.
Class 8 Hindi
Chapter – 8 (Ospin Academy)
भारत दर्शन
अभ्यास–माला |
---|
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:
(क) ‘भारत दर्शन’ पाठ तुम्हें कैसा लगा? अपने विचार संक्षेप में लिखो।
उत्तर: छात्र–छात्री खुद करे।
(ख) रेलगाड़ी में फेरीवाले क्या-क्या बोलते हैं?
उत्तर: रेलगाड़ी में फेरीवाले गरम् चटपटे चने खा लो…’, ‘बादाम ले लो बादाम’, ‘सस्ता-मीठा फल ले लो’- कहते है।
(ग) शराइघाट का पुल किस नदी पर बना है?
उत्तर: शराइघाट का पुल ब्रम्हपुत्र नदी पर बना है।
(घ) बच्चे कोलकाता में किस रेलवे स्टेशन पर उतरे?
उत्तर: बच्चे कोलकाता में हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरे।
(ङ) दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है?
उत्तर: दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन विजयवाड़ा है।
(च) ‘माया नगरी’ के नाम से कौन-सा शहर विख्यात है?
उत्तर: ‘माया नगरी’ के नाम से मुंबई शहर विख्यात है।
(छ) ‘पेठा’ कहाँ की मशहूर मिठाई है?
उत्तर: ‘पेठा’ आगरा की मशहूर मिठाई है।
(ज) बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को कहाँ देखा?
उत्तर: बच्चों ने तैरते हुए डॉल्फिनों को चिल्का झील में देखा।
(झ) तेलुगु किस राज्य की भाषा है?
उत्तर: तेलुगु आंध्र प्रदेश राज्य की भाषा है।
2. संक्षेप में उत्तर दो:
(क) पुरी में सबसे आनंददायक क्या रहा?
उत्तर: पूरी में जगन्नाथ पुरी के दर्शन करना, वहांँ के समुद्र में उफनती लहरों को देखना तथा ‘चिल्का झील’ में नैकायन का आनंद उठाते समय तैरते हुए डॉल्फिनों को देखना सबसे आनंददायक रहा।
(ख) किस कारण से मुंबई को ‘बॉलीवुड’ के नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर: मुंबई में हिंदी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग होने के कारण मुंबई शहर ‘बॉलीवुड’ के नाम से भी जाना जाता है।
(ग) मुंबई में बच्चों ने क्या–क्या देखा?
उत्तर: मुम्बई में बच्चों ने नरीमन प्वाइंट, चौपाटी, जुहू बीच, मैरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज, एलिफेंटा की गुफाएँ आदि देखा।
(घ) दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम लिखो।
उत्तर: दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के नाम ही – राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, ललकिल्ला, राजघाट, जंतर–मंतर, बहाई प्राथना केंद्र, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर आदि।
(ङ) ताजमहल के बारे मैं तुम क्या जानते हो?
उत्तर: ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के दाहिने किनारे पर एक हाथीदांत-सफेद संगमरमर का मकबरा है। इसे 1631 में पांचवें मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी प्यारी पत्नी मुमताज महल को दफनाने के लिए कमीशन किया था; यहां खुद शाहजहां का मकबरा भी है।
3. भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नलिखित जगहों को चिह्नित करो और यात्रा-कार्यक्रम के अनुसार उन्हें रेखा खींचकर मिलाओ:
गुवाहाटी
नई दिल्ली
हावड़ा
पुरी
मुंबई
आगरा
4. नीचे दिए गए यात्रा–कार्यक्रम को ध्यान से देखो और प्रश्नों के उत्तर दो:
(क) यह भारत–भ्रमण का कार्यक्रम कुल कितने दिनों का है?
उत्तर: यह भारत–भ्रमण का कार्यक्रम कुल ग्यारह दिनों का है।
(ख) भ्रमण के दौरान सबसे लंबी रेल–यात्रा कौन–सी और कितने घंटे की है?
उत्तर: भ्रमण के दौरान सबसे लंबी रेल-यात्रा गुवाहाटी से दिल्ली तक सबसे लंबी रेल-यात्रा और 38.55 घंटे की हैं।
(ग) गुवाहाटी से दिल्ली पहुंचने में ट्रेन से कितने घंटे लगते हैं, देखकर बताओ।
उत्तर: गुवाहाटी से दिल्ली पहुंचने में ट्रेन से 32 घंटे 3 मिनट लगते है।
(घ) इस कार्यक्रम में हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय 22.35 लिखा हुआ है। तुम्हारी घड़ी में उस समय कितना बज रहा होगा?
उत्तर: मेरे घड़ी में उस समय 10:35 बज रहा था।
5. निम्नलिखित प्रश्नों के चार-चार उत्तर दिए गए हैं। सही उत्तर का चयन व करो:
(क) ‘सिटी ऑफ ज्वॉय’ के नाम से प्रसिद्ध है-
(i) कोलकाता।
(ii) मुंबई।
(ii) गुवाहाटी।
(iv) दिल्ली।
उत्तर: कोलकाता।
(ख) कोणार्क के लिए प्रसिद्ध है।
(i) शिव मंदिर।
(ii) सूर्य मंदिर।
(iii) गणेश मंदिर।
(iv) श्रीराम मंदिर।
उत्तर: सूर्य मंदिर।
(ग) एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है-
(i) चिल्का।
(ii) साँभर।
(iii) डल।
(iv) डिपोर।
उत्तर: चिल्का।
(घ) ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ कहाँ है?
(i) दिल्ली।
(ii) कोलकाता।
(iii) जयपुर।
(iv) मुंबई।
उत्तर: मुंबई।
(ङ) मुंबई किस राज्य में स्थित है?
(i) महाराष्ट्र।
(ii) गुजरात।
(iii) उड़ीसा।
(iv) आंध्रप्रदेश।
उत्तर: (i) महाराष्ट्र।
पाठ के आस-पास |
---|
1. संक्षेप में लिखो:
(क) ‘भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है।’ इस विषय पर एक अनुच्छेद लिखो।
उत्तर: भ्रमण शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। जब हम किसी स्थानों के भ्रमण करते हैं, वहाँ की चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त होता है साथ – आँखों से देख-परखकर भी अनुभव कर सकते हैं। अर्थात भ्रमण से जो हमें अनुभव प्राप्त होता है, उसका हमारे जीवन में बहुत महत्व है। भ्रमण से ही अनुभव और विभिन्न प्रयोगों की जानकारी मिलती है, जो ज्ञान वृद्धि में सहायक होते हैं। इसके अलावा भ्रमण के दौरान हम विभिन्न लोगों से मिलते हैं, हमारी जान-पहचान बढ़ती है और उनसे हम विभिन्न भाषाएँ खान-पान के बारे में जान सकते हैं।
(ख) भ्रमण को आनंददायक कैसे बनाया जा सकता है? पाँच तरीके बताओ।
उत्तर: भ्रमण कों आनंददायक अपने साथियों के साथ बस, या ट्रेन में जाने से भ्रमण को आनंददायक बनाया जा सकता है।
भ्रमण करने के लिए पांच तरीके है–
(i) भ्रमण करने के लिए हमें बस से जा सकती हैं।
(ii) भ्रमण करने के लिए ट्रेन से भी जा सकता है।
(iii) भ्रमण के दौरान सबसे बस-यात्रा अच्छा है।
(iv) बस में जाने से अपना-अपना मन भावना को प्रकट कर सकता है।
(v) बस में भ्रमण करने से समय नष्ट नहीं होता।
(ग) मान लो कि तुम भी रमेन की तरह भारत भ्रमण के लिए जाना चाहते हो। इसके लिए अपने साथ ले जाने अपने वाले सामानों की एक सूची बनाओ।
उत्तर: भारत-भ्रमण करने के लिए अपने साथ मे जानेवाले सामानों का नाम है– रुपया, कपड़ा, खाने की सामग्री, मुबैल फोन, अचानक बीमार हो तो उसके लिए दवाई भी ले जाना जरूरी है।
(घ) ‘डायरी लिखना अच्छी आदत है। दिनभर की बातों का पूरा विवरण लोग रात को डायरी में लिखते हैं। डायरी हमें अनेक दोषों से बचाती है।’ क्या तुम बता सकते हो कि डायरी लिखने के क्या–क्या लाभ है।
उत्तर: किसी जर्नल या डायरी को शुरू करने और लिखने से व्यक्तिगत कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के लिए कई लाभ मिलते हैं।
(ङ) भ्रमण के दौरान हमें भाषा के बारे में भी कुछ जानकारियाँ मिलती है। क्या तुम्। बता सकते हो कि रमेन को किन-किन रेलवे स्टेशनों पर कौन-कौन सी भाषाएँ सुनने को मिली होंगी?
उत्तर: रमेन ने हावड़ा स्टेशन पहुँचने पर ही उसे बांगला भाषा सुनने को मिली। दक्षिण भारत का रेलवे जवंशन विजयवाड़ा में तेलुगु भाषा सुनने की मिली। पुरी स्टेशन में उड़िया भाषा सुनने को मिली। दिली रेलवे स्टेशन में हिन्दी भाषा सुनने को मिली। विशखापट्टनम रेलवे स्टेशन में कुछ इशारों से और कुछ असमीया से मिलती-जुलती भाषा सुनने को मिली।
2. टिप्पणी लिखो:
(क) भ्रमण।
उत्तर: भ्रमण हमारे किताबी ज्ञान में वृद्धि करता है । भ्रमण के सहारे इतिहास हमे वास्तविक दिखता है तथा समूचा भूगोल साकार हो उठता है । इससे अर्थशास्त्र के सिद्धान्तों की परीक्षा हो जाती है और नई चुनौतियां उभर आती हैं।
(ख) रेलगाड़ी।
उत्तर: रेल की पटरी पर चलने वाले वाहन अक्सर एक लम्बी पंक्ति में एक दुसरे से ज़ंजीरों से जुड़े हुए डब्बे होते हैं जिन्हें एक या एक से अधिक कोयले, डीज़ल, बिजली या अन्य ऊर्जा से चलने वाला इंजन खेंचता है। इस तरह से जुड़े हुए डब्बों और इंजनों को ‘रेलगाड़ी’ या ‘ट्रेन’ बुलाया जाता है।
(ग) डायरी।
उत्तर: डायरी एक लिखित या दृश्य-श्रव्य यादगार रिकॉर्ड है, जिसमें एक दिन या अन्य अवधि के दौरान क्या हुआ है, इसकी रिपोर्टिंग के लिए तिथि के अनुसार अलग-अलग प्रविष्टियाँ व्यवस्थित की जाती हैं।
(घ) ताजमहल।
उत्तर: ताजमहल विश्व प्रसिद्धता के लिए जाना जाता है. यह भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. यह मकबरा मुग़ल सम्राट शाहजहां की पत्नी मुमताज़ महल की याद में बनाया गया था. ताजमहल का निर्माण सन् 1632 से 1653 तक चला और इसे उस समय के अद्वितीय मुग़ल वास्तुकला का उदाहरण माना जाता है।
योग्यता-विस्तार |
---|
1. क्या तुमने कभी किसी दर्शनीय स्थल का भ्रमण किया है? यदि हाँ तो अपने अनुभवों को लिखकर अपने सहपाठियों को सुनाओ।
उत्तर: छात्र – तात्री खुद करे।
2. दूरदर्शन के जरिए भ्रमण से संबंधित अनेक कार्यक्रम दिखाए जाते हैं। यदि उनमें से कोई कार्यक्रम तुम देखते हो, तो उस कार्यक्रम के बारे में लिखकर अपने शिक्षक-शिक्षिका को दिखाओ।
उत्तर: छात्र – तात्री खुद करे।
3. कुछ ट्रेवेल एजेंसियाँ भी भिन्न-भिन्न स्थानों के भ्रमण करने का अवसर देती हैं। उनके बारे में पत्र- पत्रिकाओं अथवा दूरदर्शन के जरिए जानकारी प्राप्त करो।
उत्तर: छात्र – तात्री खुद करे।
4. स्थानीय मौसम का भी भ्रमण पर प्रभाव पड़ता है। एक ही समय भिन्न-भिन्न स्थानों के मौसम में अंतर होता है। भ्रमण पर जाने से पहले उन स्थानों के मौसम की पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। तुम्हारे द्वारा किए गए किसी भ्रमण के सिलसिले में मौसम का ब्योरा प्रस्तुत करो।
उत्तर: छात्र – तात्री खुद करे।
भाषा-अध्ययन |
---|
1. जो शब्द हर्ष, शोक, घृणा, आश्चर्य आदि तीव्र भावों को प्रकट करते हैं, उन्हें विस्मयादिबोधक शब्द कहते हैं। जैसे- ‘वाह! क्या छक्का मारा है।’ इस वाक्य में रेखांकित शब्द हर्षसूचक विस्मयादिबोधक है।
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त विस्मयादिबोधक शब्दों को छाँटो और यह भी लिखो कि उक्त वाक्यों में मन के कौन-से भाव प्रकट हुए हैं:
उत्तर:
विस्मयादिबोधक शब्द |
मन का भाव |
---|---|
(क) अरे! जरा मेरी बात तो सुनो। |
आश्चर्य |
(ख) हाय! मैं लूट गया। |
शोक |
(ग) छी छी! कितनी गंदी है। |
घृणा |
(घ) वाह! क्या स्वाद है। |
हर्ष |
(ङ) शाबाश! तुमने कमल कर दिया |
आनंद |
(च) आह! दर्द से रहा नहीं जाता। |
शोक |
(छ) ओह! इस लड़के ने बहुत कष्ट झेला। |
शोक |
(ज) बाप रे! कितना बड़ा साँप है। |
आश्चर्य |
2. समुच्चयबोधक शब्द दो शब्दों या बाक्यांशो को जोड़ता है। इसे संयोजक भी कहते है; जैसे-जहाँनारा और प्रशांत वनभोज पर गए। इस वाक्य में “और” समुच्चयबोधक शब्द है। ऐसे ही अथवा, या, चाहे, बल्कि, किन्तु, परंतु, तथा आदि समुच्चयबोधक शब्दों से एक एक वाक्य बनाओ।
उत्तर: (i) राम अथवा श्याम जायेंगे।
(ii) तुम या हम आज नहीं जाएंगे।
(iii) तुम चाहे तो जा सकते हो।
(iv) सचीन खेला इसलिये भारत जिता बल्कि भारत हार जाते।
(v) राम किंतु पास कर चुके।
(vi) बातो के बीच बीच मे तुम ये परंतु का ब्यवहार मत करो।
(vii) राम तथा श्याम खाना खा लिया।
3. आओ, जान लें:
क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय का बोध हो, उसे भविष्यत् काल कहते हैं।
भविष्यत् काल के दो भेद माने जाते हैं-
(क) सामान्य भविष्यत्।
(ख) संभाव्य भविष्यत्।
निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़ो और समझो:
(क) मैं खेलूँगा।
(ख) तुम पढ़ोगे।
(ग) आप खाएँगे।
ऊपर के वाक्य सामान्य भविष्यत् काल में हैं। अब कुछ वाक्य और देखो-
(क) उसके साथ मैं खेलूँ।
(ख) शायद वह चला जाए।
(ग) संभवतः मैं नौकरी छोड़ दूँ।
ये वाक्य संभाव्य भविष्यत् काल के हैं।
अब तुम लोग भविष्यत् काल के इन दोनों भेदों के पाँच-पाँच वाक्य कॉपी पर लिखकर शिक्षक/ शिक्षिका को दिखाओ।
ध्यान रखने योग्य बातें:
रेलगाड़ी में सफर करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए:
(i) उचित टिकट अथवा पास साथ में रखें।
(ii) अपने सामान की देखभाल स्वयं करें।
(iii) अपनी निर्धारित सीट अथवा बर्थ पर ही बैठें।
(iv) खाने-पीने की चीजें अपने साथ ले जाएँ।
(v) बाहर की वस्तुएँ न खाएँ।
(vi) अजनवी से किसी वस्तु का लेन-देन न करें।
(vii) लावारिस चीजों को हाथ न लगाएँ।
(viii) यदि जरूरी न हो तो गाड़ी से न उतरें।
(ix) खिड़की से हाथ या सिर बाहर न निकालें।
(x) कोई चीज खो जाने अथवा चोरी हो जाने पर तुरंत गार्ड या टिकट संग्राहक को इसकी सूचना दें तथा शिकायत दर्ज कराएँ।
क्या तुम जानते हो?
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल: यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल ऐसे खास स्थानों को कहा जाता है जो विश्व धरोहर समिति द्वारा चयनित होते हैं। यही समिति यूनेस्को के तत्वावधान में इन स्थलों की देखरेख करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। असम का मानस वन्यजीव अभयारण्य, काजीरंगा सहित पूरे देश में 25 से अधिक स्थल हैं जिन्हें यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।
भारत का राष्ट्रपति भवन: यह भवन भारत के राष्ट्रपति का सरकारी आवास है। नई दिल्ली में स्थित यह भवन दुनिया के विशालतम भवनों में से एक है तथा विश्व में किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के आवास से यह बड़ा है। भवन परिसर में एक विशाल उद्यान भी है जो ‘मुगल गार्डेन के नाम से प्रसिद्ध है। इस उद्यान में विश्वभर के रंगे-बिरंगे फूलों की छटा देखने को मिलती है। अकेले गुलाब की ही यहाँ बहुत-सी किस्में हैं। प्रत्येक वर्ष कुछ दिनों के लिए यह उद्यान आम जनता के लिए भी खोल दिया जाता है।
आओ, पाठ में आए कुछ शब्दों के अर्थ जाने:
शब्द |
अर्थ |
---|---|
अनोखा |
|
शोरगुल |
|
खारा |
|
करीब |
|
साँवला |
|
लगभग |
|
मशहूर |
|
दंग रह जाना |
|
लुत्फ |
|
इमारत |
|
त्रासदी |
|
किला |
उत्तर:
शब्द |
अर्थ |
---|---|
अनोखा |
अपूर्व |
शोरगुल |
कोलाहल |
खारा |
नमकीन, क्षार–युक्त |
करीब |
प्राय:, लगभग |
साँवला |
श्याम रंग का |
लगभग |
प्राय: |
मशहूर |
विख्यात |
दंग रह जाना |
आश्चर्यचकित होना |
लुत्फ |
आनंद |
इमारत |
विशाल भवन |
त्रासदी |
दुख भरी घटना |
किला |
दुर्ग |
SCERT Assam Class 8 Hindi Chapter 8 – भारत दर्शन (डायरी के पन्नों से) FAQs
Get Free NCERT PDFs
If you want to download free PDFs of any chapter, click the link below and join our WhatsApp group: