Class 6 Hindi Chapter 3 असम के संगीत – जगत के सितारे Solutions | AJB Assam
ষষ্ঠ শ্ৰেণী হিন্দী অধ্যায় ৩ – असम के संगीत – जगत के सितारे (Assam Ke Sangeet – Jagat Ke Sitare) সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক প্ৰশ্নোত্তৰ আৰু সমাধান (AJB Assam)
ষষ্ঠ শ্ৰেণীৰ হিন্দী (Hindi) পাঠ্যক্ৰমৰ তৃতীয় অধ্যায় ‘असम के संगीत – जगत के सितारे’ এখন অতি জ্ঞানবৰ্ধক আৰু গুৰুত্বপূৰ্ণ পাঠ। অসম জাতীয় বিদ্যালয়ৰ (AJB) শেহতীয়া নতুন পাঠ্যক্ৰমৰ আধাৰত এই অধ্যায়ৰ সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক প্ৰশ্নোত্তৰ (Class 6 Hindi Chapter 3 Textual Question Answer) প্ৰস্তুত কৰা হৈছে। এই বিশেষ সংকলনটিত পাঠভিত্তিক চমু প্ৰশ্ন, দীঘলীয়া প্ৰশ্ন, ব্যাকৰণ, অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন (Additional Questions) আৰু বহু-বিকল্পী প্ৰশ্ন (MCQs) অন্তৰ্ভুক্ত কৰা হৈছে। অস্পীন একেডেমী (Ospin Academy) ত এই সমাধানসমূহ অতি সহজ আৰু নিৰ্ভুলভাৱে উপলব্ধ কৰোৱা হৈছে যাতে ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলে সুন্দৰভাৱে ঘৰতে বহি অনুশীলন কৰিব পাৰে।
‘असम के संगीत – जगत के सितारे’ নামৰ এই পাঠটিত অসমৰ গৌৰৱস্বৰূপ আৰু সংগীত জগতৰ মহানুভৱ ব্যক্তিসকলৰ জীৱন আৰু অৱদানৰ বিষয়ে বিতংভাৱে বৰ্ণনা কৰা হৈছে। ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলক নিজৰ ৰাজ্যৰ কৃষ্টি, সংস্কৃতি আৰু মহান ব্যক্তিসকলৰ সৈতে পৰিচয় কৰাই দিবলৈ এই পাঠৰ মূল ভাৱ আৰু শব্দাৰ্থ বুজি পোৱাটো অতি প্ৰয়োজনীয়। আমাৰ এই পাঠ্যভিত্তিক সমাধানত কেৱল পাঠ্যপুথিৰ অনুশীলনীৰ প্ৰশ্নসমূহেই নহয়, বৰঞ্চ পৰীক্ষাত আহিব পৰা অতিৰিক্ত গুৰুত্বপূৰ্ণ প্ৰশ্ন-উত্তৰসমূহো সামৰি লোৱা হৈছে।
এই পাঠ্যভিত্তিক সমাধানৰ পৰা আপুনি কি কি শিকিব আৰু পাব:
- অসমৰ সংগীত জগতৰ ভোটাতৰাসকলৰ জীৱন আৰু তেওঁলোকৰ অনবদ্য অৱদানৰ স্পষ্ট বিশ্লেষণ।
- শব্দাৰ্থ, চমু আৰু দীঘলীয়া প্ৰশ্নৰ পৰীক্ষাত লিখিব পৰা নিৰ্দোষ উত্তৰ।
- পাঠভিত্তিক ব্যাকৰণ, বাক্য ৰচনা, সমাৰ্থক আৰু বিপৰীত শব্দৰ সঠিক জ্ঞান।
- পৰীক্ষাৰ বাবে প্ৰয়োজনীয় অতিৰিক্ত প্ৰশ্ন (Additional Questions) আৰু তাৰ উত্তৰ।
- নতুন আৰ্হি অনুসৰি গুৰুত্বপূৰ্ণ বহু-বিকল্পী প্ৰশ্নৰ (MCQs) সম্পূৰ্ণ সমাধান।
অস্পীন একেডেমীৰ এই প্ৰশ্নোত্তৰসমূহৰ বিশেষ সুবিধা:
- শেহতীয়া AJB নতুন পাঠ্যক্ৰমৰ আধাৰত প্ৰস্তুত কৰা সম্পূৰ্ণ পাঠ্যভিত্তিক সমাধান।
- ১০০% নিৰ্ভুল আৰু ছাত্ৰ-ছাত্ৰীয়ে সহজে বুজিব পৰাকৈ সৰল ভাষাত যুগুতোৱা উন্নত মানৰ নোটছ (Class 6 Hindi Notes)।
- পৰীক্ষাৰ পূৰ্বে দ্ৰুত ৰিভিজনৰ (Quick Revision) বাবে বিশেষভাৱে প্ৰস্তুত কৰা সহজ-সৰল উত্তৰ।
- হিন্দী ভাষাৰ ভয় দূৰ কৰি বিষয়টোৰ প্ৰতি আগ্ৰহ বঢ়াবলৈ ব্যৱহাৰিক উদাহৰণৰ সহায়ত বুজোৱা সমাধান।
ছাত্ৰ-ছাত্ৰীসকলৰ শৈক্ষিক উত্তৰণৰ প্ৰতি লক্ষ্য ৰাখি অস্পীন একেডেমীয়ে এই বিশেষ পাঠ্যভিত্তিক সমাধান আগবঢ়াইছে। আপোনাৰ পৰীক্ষাৰ প্ৰস্তুতি এতিয়াই আৰম্ভ কৰক আৰু হিন্দী বিষয়ত সৰ্বোচ্চ নম্বৰ লাভ কৰাৰ দিশত আগবাঢ়ক।
Class 6 Hindi (हिन्दी) Textbook Solutions & MCQs | AJB New Syllabus
New Updated Version!
According to Latest AJB New Syllabus & Updated Book
Get comprehensive preparation for Class 6 Hindi (हिन्दी) with this complete Textual Solution & MCQs package.
Includes Chapter-wise textbook solutions, additional Q&A, and MCQs precisely structured as per the latest Assam Jatiya Bidyalay (AJB) syllabus and new version of the book.
Perfect for building a strong foundation and mastering your school assessments! Download as an easy-to-use ZIP file.
অসম জাতীয় বিদ্যালয়, ষষ্ঠ শ্ৰেণী: হিন্দী
असम के संगीत-जगत के सितारे
Texual Solutions
1. (क) डॉ. भूपेन हाजरिका का परिचय दो।
उत्तर : डॉ. भूपेन हजारिका का जन्म 8 सितंबर 1926 को शदिया नामक जगह पर हुआ था। इनके पिता का नाम नीलकांत हजारिका तथा माता का नाम शांतिप्रिया हजारिका था।
(ख) डॉ. भूपेन हाजरिका का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर : असम के शदिया नामक स्थान पर डॉ. भूपेन हजारिका जी का जन्म 8 सितंबर, 1926 को हुआ था।
(ग) हाजरिका जी ने उच्च शिक्षा कहां से प्राप्त की ?
उत्तर : हजारिका जी ने अपनी उच्च शिक्षा कोलंबिया विश्वविद्यालय से पूरी की।
(घ) डॉ. भूपेन हाजरिका जी के संगीत जीवन के बारे में लिखो।
उत्तर : डॉ. भूपेन हजारिका जी का पूरा जीवन संगीत को समर्पित था। बचपन से ही उनका झुकाव संगीत की ओर था। केवल 10 साल की आयु में उन्होंने तेजपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान श्रीमंत शंकरदेव और माधवदेव जी के रचे हुए बरगीत प्रस्तुत किए थे। उसी दौरान वे असम की दो महान हस्तियों, ज्योतिप्रसाद अगरवाला और विष्णुप्रसाद राभा के संपर्क में आए। वर्ष 1936 में वे इन दोनों के साथ कोलकाता गए और वहीं अपना प्रथम गीत रिकॉर्ड करवाया। इस प्रकार उन्होंने अपने सांगीतिक सफर में निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं।
(ङ) हाजरिका जी की मृत्यु कब हुई थी ?
उत्तर : हजारिका जी का निधन 5 नवंबर, 2011 को हुआ था।
(च) हाजरिका जी कब विष्णु प्रसाद राभा और ज्योति प्रसाद आगरवाला जी से मिले थे ?
उत्तर : हजारिका जी की भेंट विष्णुप्रसाद राभा और ज्योतिप्रसाद अगरवाला जी से वर्ष 1936 में हुई थी।
(छ) हाजरिका जी के माता-पिता कौन थे ?
उत्तर : हजारिका जी की माता जी का नाम ‘शांतिप्रिया हजारिका’ और पिता जी का नाम ‘नीलकांत हजारिका’ था।
२ : गीतों के निम्नलिखित प्रकारों के बारे में जानकारी हासिल करो और उन पर एक-एक इनुच्छेद लिखकर शिक्षक / शिक्षिका को दिखाओ
(क) बरगीत
(ख) रवीन्द्र संगीत
(ग) ज्योति संगीत
(घ) विष्णुराभा संगीत
(ङ) गोवालपरीया गीत
(च) लोकगीत
उत्तर : विद्यार्थी इसे स्वयं पूरा करके अपने शिक्षक या शिक्षिका को दिखाएँ।
३ : निम्नलिखित मुहावरों से वाक्य बनाओं।
श्रीगेणश करना, आँखों का तारा, ईद का चाँद होना, पानी-पानी होना।
उत्तर :
श्रीगणेश करना (शुरुआत करना) : राहुल ने आज अपनी नई दुकान का श्रीगणेश कर दिया।
आँखों का तारा (बहुत प्यारा होना) : श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता की आँखों के तारे थे।
ईद का चाँद होना (बहुत दिनों बाद दिखाई देना) : रमेश, जब से तुम्हारी नौकरी लगी है, तुम तो बिल्कुल ईद का चाँद हो गए हो।
पानी-पानी होना (शर्मिंदा होना) : अपनी चोरी पकड़े जाने पर नौकर सबके सामने पानी-पानी हो गया।
४ : डॉ. भूपेन हाजरिका जी के कुछ प्रमुख गीतों का संग्रह करके कक्षा में चचाँ करो।
उत्तर : विद्यार्थी इसे स्वयं करें।
१: उत्तर दो :
(क) खगेन महंत्व जी असमिया संगीत की किस धारा के प्रमुख गायक रहे थे?
उत्तर : खगेन महंत जी असमिया संगीत में मुख्य रूप से लोकगीत विधा के प्रसिद्ध गायक थे।
(ख) खगेन महंत जी के पारिवारिक जीवन के बारे में लिखो।
उत्तर : खगेन महंत जी का जन्म असम राज्य के नगाँव जिले में हुआ था। इनके पिता जी का नाम हरेन्द्रनाथ महंत और माता जी का नाम लक्ष्मीप्रिया देवी था। छोटी उम्र से ही उनका संगीत के प्रति गहरा लगाव था।
(ग) महंत जी कौन से संगीत समुदाय के सदस्य बने थे ?
उत्तर : महंत जी ‘हार्मनी’ (Harmony) नामक संगीत दल के सदस्य बने थे।
(घ) सन् १९६० ई. के भाषा आन्दोलन के दौरान आप किन से मिले थे ?
उत्तर : वर्ष 1960 के भाषा आंदोलन के समय वे विष्णुप्रसाद राभा, हेमांग विश्वास और युगल दास जी के संपर्क में आए थे।
(ङ) खगेन महंत जी कौन-कौन से सम्मान तथा पुरस्कारों के अधिकारी बने थे ?
उत्तर : खगेन महंत जी को वर्ष 1992 में “संगीत नाटक अकादमी” पुरस्कार, वर्ष 1994 में “श्रीमयी पुरस्कार” और वर्ष 1999 में “संगीताचार्य” के सम्मान से नवाजा गया था।
१ : उत्तर दो :
(क) प्रतिमा बरूवा पाण्डे जी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
उत्तर : प्रतिमा बरुआ पांडे जी का जन्म 3 अक्टूबर 1935 को कोलकाता शहर में हुआ था।
(ख) प्रतिमा जी के माता-पिता कौन थे ?
उत्तर : उनके पिता का नाम प्रकृतीश चंद्र बरुआ था।
(ग) प्रतिमा पाण्डे जी कौन से गीतों के लिए अधिक लोगप्रिय रहीं ?
उत्तर : प्रतिमा पांडे जी मुख्य रूप से ग्वालपरिया लोकगीतों के गायन के कारण काफी मशहूर हुईं।
(घ) असम के सांस्कृतिक जगत में किस उपनाम से प्रतिमा जी जानी जाती है ?
उत्तर : उन्हें असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में ‘हस्तीर कन्या’ के उपनाम से पहचाना जाता है।
(ङ) प्रतिमा बरूवा पाण्डे जी की मुलाकात डॉ. भूपेन हाजरिका जी से कब और कैसे हुई थी ?
उत्तर : वर्ष 1955 में डॉ. भूपेन हजारिका किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उद्देश्य से गौरीपुर आए हुए थे। उसी दौरान प्रतिमा बरुआ पांडे ने ग्वालपरिया भाषा में एक लोकगीत प्रस्तुत किया था, जिसे सुनकर हजारिका जी बहुत प्रभावित हुए। इसी तरह इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।
(च) प्रतिमा बरूवा पाण्डे जी को अपनी गायकी के लिए कौन-कौन से पुरस्कारों से सन्मानित किया गया।
उत्तर : प्रतिमा बरुआ पांडे जी को गायन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “पद्मश्री” और “संगीत नाटक अकादमी” जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
(छ) किस तरह के गीतों के लिए प्रतिमा जी जनमानस में सदा अमर रही है?
उत्तर : अपने बेहतरीन ग्वालपरिया लोकगीतों के कारण प्रतिमा जी लोगों के दिलों में हमेशा के लिए अमर हो गई हैं।
भाषा-अध्ययन
(क) वाक्य वनाओ :
प्रशिक्षण, प्रशंसा, मशहूर, लोकप्रिय
उत्तर :
प्रशिक्षण : प्रतिमा जी ने अपने विद्यालय में ‘रवींद्र संगीत’ का उचित प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
प्रशंसा : हमें हमेशा प्रतिभावान लोगों की प्रशंसा करनी चाहिए।
मशहूर : प्रतिमा जी अपने ग्वालपरिया लोकगीतों के कारण बहुत मशहूर थीं।
लोकप्रिय : प्रतिमा बरुआ पांडे द्वारा गाए गए कुछ लोकप्रिय गीत हैं- ‘माटिर मानुह’, ‘माटिर पिंजरा’, ‘कमला सुन्दरी नाचे’, ‘दुई दिनेर भालोबासा’, ‘ओ मोर माहुत बन्धुरे’ और ‘सोनार चान्द चान्दरे’।
(ख) पर्यायवाची शब्दों की जानकारी :
आकाश : गगन, आसमान
पृथ्वी : धरा, धरती
इस प्रकार निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखो :
उत्तर :
मधुर : मीठा, मधु
प्रसिद्ध : विख्यात, प्रख्यात
पिता : जनक, पितृ
माँ : जननी, माता
मृत्यु : मौत, मरण




